देवास। श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप देवास द्वारा देवास आवास नगर स्थित शहर के चामुंडा पैलेस मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी एवं देशभक्ति गीत गाए। जानकारी देते हुए श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप की डायरेक्टर मुस्कान एवं अध्यक्ष बंटी मगरोलिया ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री चामुंडा पैलेस में देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया है जिसमें देवास इंदौर उज्जैन सहित कई दिनों से कलाकार ने पहुंचकर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी है।वही कलाकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया है। श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप की टीम हर एक सिंगर को प्लेटफार्म देने का काम करती है।