BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 2:57 pm
KHABAR : ढाई साल बाद जनपद अध्यक्ष पद भाजपा के पास, हाईकोर्ट के फैसले के बाद दोबार चुनाव, भाजपा की भंवर बाई चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गइ, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। जनपद अध्यक्ष का पद करीब ढाई साल बाद बीजेपी के पास आ गया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार को हुई चुनावी प्रक्रिया में बीजेपी की भंवर बाई चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई। उज्जैन जनपद पंचायत में कुल 25 वार्ड है। पिछले चुनाव के दौरान इनमें से 13 वार्ड में भाजपा समर्थित और 12 में कांग्रेस समर्थित सदस्य चुनाव जीते थे। इसके बाद जुलाई 2022 में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव हुए थे, तब ये चुनाव इसलिए चर्चाओं में रहा था, क्योंकि बहुमत होने के बावजूद भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भंवरबाई को हार का सामना करना पड़ा था।


उज्जैन जनपद में 28 जुलाई 2022 को जनपद अध्यक्ष पद को लेकर हुए चुनाव पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी। उज्जैन जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित की संख्या कम होने के बाद भी अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस समर्थित पिपलोदा द्वारकाधीश की विंध्या देवेंद्रसिंह पवार अध्यक्ष और दताना के नासीर पटेल उपाध्यक्ष चुन लिए गए थे।


जनपद में 25 वोटर में 13 बीजेपी के पास होने के बाद भी बीजेपी के सदस्य वोटिंग नहीं कर पाए थे। जिसके बाद प्रशासन ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजय घोषित कर दिया था। जिसके बाद तत्कालीन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद मामला हाईकोर्ट गया जहां पर कोर्ट ने दोबारा चुनाव कराने का फैसला सुनाया। जिसके बाद मंगलवार को हुई चुनाव प्रक्रिया में 25 मे से कुल 21 वोटर ही वोट देने के लिए पहुंचे।


पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रविशंकर वर्मा ने बताया कि नामांकन जमा करने का समय 10ः45 से 11ः30 बजे तक रखा था लेकिन समय निकल जाने के बाद भी चार कांग्रेस समर्थित सदस्य वोट देने नहीं पहुंचे। जिसके बाद 21 सदस्यों ने बीजेपी की उम्मीदवार भंवर बाई चौधरी को सर्वसम्मति से जनपद अध्यक्ष चुन लिया। जनपद में बीजेपी की अध्यक्ष बनने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। डीजे ढोल पर भाजपा के खेमे जश्न का माहौल रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE