BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 3:11 pm
KHABAR : सीएम राइज विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। सीएम राइज विद्यालय देवास में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र बंसल ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न एकेडमिक खेलकूद आदि गतिविधियों में जिलास्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धियां हासिल की गई। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवास आदेश कुमार जैन, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय देवास भारत कुमार सेठ, प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक डॉ. सोनल भाटी, पंकज गुप्ता एवं दीपक नागदे उपस्थित थे।

कार्यक्रम में आदेश कुमार जैन ने विद्यार्थियों को केवल अंकों की अंधी दौड़ में शामिल न होकर अपने कौशल को विकसित कर भविष्य बनाने की बात कही। उन्होंने कानून का अर्थ और विकास समझाते हुए विधिक साक्षरता संबंधी जागरूकता लाने का संदेश भी विद्यार्थियों को दिया। कार्यक्रम में भरत कुमार सेठ ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासित रहते हुए अच्छा विद्यार्थी बनने के सुझाव दिए। इस दौरान डॉ. सोनल भाटी ने भारत के गौरवपूर्ण इतिहास के साथ आधुनिक शिक्षा को जोड़ने की बात कही।

स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य देवेंद्र बंसल ने मध्य प्रदेश शासन की इस फ्लैगशिप योजना की जानकारी दी एवं अपने विद्यार्थी जीवन के विषय में भी रोचक तरीके से विद्यार्थियों को बताया। बंसल ने विद्यालय के विजन और मिशन के विषय में भी मंच पर जानकारी साझा की। विद्यालय के प्रतिवेदन का वाचन करते हुए लक्ष्मी पाटीदार ने विद्यालय के अनुशासन परीक्षा परिणाम आधारभूत संरचना सहित सिंगापुर के लिए कराई गई। शैक्षणिक यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांजल एवं आयुषी पंड्या ने किया तथा आभार श्वेता काकड़े ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE