नीमच। शहर के कलेक्टर कार्यालय पर आज सहायक पटवारी सर्वेयर संगठन द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत में लोकल यूथ यानी सर्वेयर को नियमित रोजगार और निश्चित मासिक मानदेय दिया जाए। शासन द्वारा लोकल यूथ को पहचान पत्र जारी किये जाए। किसानों से संबंधित प्रत्येक कार्य को लोकल युथ सर्वेयर द्वारा करवाया जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि सर्वेयर को प्रति खसरे के रुपए के स्थान पर मासिक मानदेय दिया जाए। दुर्घटना की स्थिति में बीमा और सुरक्षा प्रदान की जाए। इस प्रकार की कुल सात मांगे सहायक पटवारी सर्वेयर संगठन द्वारा ज्ञापन में की गई है।