BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 3:37 pm
KHABAR : केंद्रीय संग्रहालय में आज से शुरू होगी प्रदर्शनी, दिखेगा इंदौर में विदेशी कपड़ों का बहिष्कार, होलकर राज परिवार का वंशवृक्ष, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। 6 दिवसीय दुर्लभ अभिलेखों और छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगेगी। 28 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा ये आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में तत्कालीन राजनैतिक घटनाएं, इंदौर शहर का नक्शा, होलकर राज परिवार का वंशवृक्ष सहित कई दस्तावेज और शासकों के फोटो देखने को मिलेंगे।


प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को विधायक उषा ठाकुर करेगी। 28 जनवरी से शुरू होने वाली यह प्रदर्शनी 2 फरवरी तक केंद्रीय संग्रहालय में देखने को मिलेगी। इस प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की रियासत कालीन अभिलेखीय विरासत की झलक दिखेगी।


प्रदर्शनी में सभी के लिए फ्री इंट्री
प्रदर्शनी में तत्कालीन राजनैतिक घटनाओं, प्रशासनिक निर्णयों तथा अन्य विषयों के साथ-साथ इंदौर शहर का नक्शा, महाराजा यशवंतराव का वायसराय को बधाई संदेश, होलकर राज परिवार का वंशवृक्ष, महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के संबंध में पत्र, इंदौर में विदेशी कपड़ों का बहिष्कार, इंदौर में भारत छोड़ो आन्दोलन तथा महाराजा होलकर द्वारा महात्मा गांधी के जन्म दिन पर बधाई संदेश एवं इंदौर रियासत के ऐतिहासिक दस्तावेज एवं शासकों के छायाचित्र भी प्रदर्शित में देखने को मिलेंगे।


यह प्रदर्शनी रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लोगों के देखने के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में सभी के लिए फ्री इंट्री है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE