सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार को जनसुनवाई में हंगामा हो गया। मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर बवाल काटा। महिला की ऐसी हरकत देख यहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी दंग रह गए। वे महिला को समझाने के प्रयास करते रहे है, लेकिन वो किसी से संभले नहीं जा रही थी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला के हाईवोल्टेज ड्रामा देख एसडीएम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने हंगामा कर रही महिला को किसी तरह से शांत कराया और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि हंगामा कर रही महिला मारपीट की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंची थी।