नीमच। शहीद दिवस के अवसर पर स्थानीय रोटरी सामुदायिक भवन में दिनांक 30 तारीख को सायंकाल 7: 30 बजे देश भक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम एक शाम शहीदों के नाम रखा गया है उक्त जानकारी देते हुए संगीत मंच के संयोजक प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव एवं मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप के संयोजक खजानसिंह पवार ने एक संयुक्त जानकारी में बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतया देशभक्ति थीम पर आधारित है जिसमें शहीद दिवस के अवसर पर आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले समस्त वीर शहीदों को नमन करते हुए स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की जाएगी यह कार्यक्रम पूर्णतया निशुल्क है सभी संगीत प्रेमी एवं देश प्रेमी दशकों से अनुरोध है कार्यक्रम में जरूर पधारे।