कुकड़ेश्वर। श्री सहस्त्रमुखेश्वर महादेव की पावन नगरी कुकड़ेश्वर के पोरवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम जी पोरवाल की पौत्री, श्रेया जयप्रकाश पोरवाल ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया। श्रेया ने मां उमिया गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, राऊ, इंदौर में अध्ययन करते हुए सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में 500 में से 467 अंक (93.4ः) अर्जित किए और स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में श्रेया को ट्रॉफी, शील्ड और श्रीरामचरितमानस की प्रति भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पोरवाल समाज के साथ-साथ नगर के ईष्टमित्रों, पत्रकार संघ और प्रेस क्लब ने श्रेया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रेया की यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है और उनकी सफलता से नगरवासियों में गर्व की भावना जागृत हुई है।