BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 5:27 pm
KHABAR : जिले की सभी आंगनवाडियों को सक्षम बनाने की कार्य योजना तैयार करें, कलेक्‍टर ने समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को विशेष निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी बनाने  और उन्‍हें अपग्रेड करवाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर, प्रस्‍तुत करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में केंद्र सरकार द्वारा संचालित 11 महत्‍वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्‍वयन की प्रगति की समीक्षा के दौरान संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, सभी एसडीएमएवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित 11 फ्लेगशिप योजनाओं के तहत अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने का लक्ष्‍य तय कर, कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। उन्‍होने पीएम सूर्य घर योजना के तहत अधिकाधिक लोगो को प्रेरित कर, सौलर पैनल लगवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाईन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा में कहा , कि सभी जिला अधिकारियों ने अच्‍छा कार्य किया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्‍होने कहा, कि सभी विभाग अभी से सीएम हेल्‍पलाईन शिकायतों का निराकरण प्रारंभ कर दें। चालू माह  की शिकायतें एवं पुरानी शिकायतों का भी संतुष्‍टी के साथ निराकरण करवाए। कलेक्‍टर ने 100 दिवस की समाधान ऑनलाईन में दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्‍होने सभी एल-1 अधिकारियों को अपने स्‍तर पर ही प्राप्‍त शिकायतों का संतुष्‍टी के साथ निराकरण दर्ज करवाकर, शिकायतें बंद करवाने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE