मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी शिविर व निक्षय शिविर के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त रथ ग्राम रीछा में भ्रमण किया गया। टीबी के बारे में जागरूक किया। टीबी से कैसे बचा जाए एवं टीबी के क्या लक्षण होते है। चलने में सांस भर आना, लगातार खांसी चलना, भूख नहीं लगना, वजन कम होना, रात को पसीना आना, रात्रि में बुखार आना यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ग्रामवासियों से उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा निः शुल्क एक्सरे किया जा रहा, आप सभी को अपना एक्सरे करावाना जरूरी है। कोई भी गांव का व्यक्ति आयुष्मान से वंचित न रहें और 70 वर्ष के सभी ग्रामवासियों को आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाना हैं।