BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 6:40 pm
BIG NEWS : लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा की मांगी 7 दिन की रिमांड, काउंसलर हरीश मेहता ने किया विरोध, प्रॉपर्टी को लेकर कोर्ट में बहस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग की काली कमाई से धनकुबेर बने पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। सौरभ शर्मा भोपाल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन वह अंदर कोर्ट रूम तक पहुंच पाता, उसके पहले ही लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया।  इसके बाद उससे करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई। उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके कुछ देर बाद चेतन गौर को भी कोर्ट में लाया गया। जहां कोर्ट रूम में बहस चल रही है। लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा की कोर्ट से 7 दिन की रिमांड की मांग की है, इस पर काउंसलर हरिस मेहता ने विरोध जताया है। 


कोर्ट में प्रॉपर्टी को लेकर चल रही बहस 
इधर कोर्ट में धनकुबेर की प्रॉपर्टी को लेकर बहस चल रही है। सौरभ के वकील ने कोर्ट में कहा कि प्रॉपर्टी अगर हैं तो उसके दस्तावेज भी हैं। ईडी आईटी सभी एजेंसियों ने बुलाया, हमने सभी चीजों की जानकारी दी है। एजेंसी ने परिवार से बातचीत की है, और  एजेंसी क्या बुलवाना चाहती है। मेमोरेंडम पर वकील से साइन कराए गए हैं। 


सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने बताया कि मेरे क्लाइंट की साफ छवि है, इसलिए कोर्ट में सरेंडर करने आया है। मेरे क्लाइंट का जो बयान होगा उसे रिकॉर्ड कराया जायें। पुलिस पहले कैसे गिरफ्तार कर सकती है। मुझे जो प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है, सभी के दस्तावेज दिए हैं। 19 दिसंबर से केस होने से अबतक मेरे क्लाइंट ने पूरा सहयोग किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE