BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 6:57 pm
KHABAR : विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जिला शाजापुर ने पटवारी को सुनाई सजा, 10 हजार रूपये के अर्थदंड से भी किया दंडित, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जिला शाजापुर (मुकेश रावत) के द्वारा आत्माराम धानुक पिता बंशीलाल धानुक पटवारी हल्का नंबर 35 ग्राम महुपुरा तहसील व जिला शाजापुर को धारा 7 भ्र.नि.अधि. 1988 में तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 10,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
विशेष लोक अभियोजक सचिन रायकवार ने बताया कि आरोपी आत्माराम धानुक ने दिनांक 07.05.2022 को व उसके पूर्व, पटवारी हल्का नंबर 35 ग्राम पंचायत महुपुरा तहसील शाजापुर में पटवारी के पद पर पदस्थ रहते हुए आवेदक योगेश पाटीदार से आवेदक योगेश पाटीदार द्वारा क्रय की गई भूमि के नामांतरण आदेश में त्रुटि सुधार हेतु 3,000/- रू रिश्वत की मांग की एवं दिनांक 13.05.2022 को सुबह 09.30 बजे से 10.00 बजे के मध्य, महुपुरा शाजापुर स्थित बंटी जैन के मकान के प्रथम तल पर स्थित किराये पर लिये गये उसके निजी कार्यालय में आवेदक योगेश पाटीदार से उक्त भूमि के नामांतरण आदेश में हुई त्रुटि के सुधार हेतु 3,000/- रू रिश्वत राशि प्राप्त की। 
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान विशेष न्या‍यालय शाजापुर में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से पैरवी सचिन रायकवार, विशेष लोक अभियोजक जिला शाजापुर द्वारा की गई। 
माननीय न्यायालय के समक्ष विशेष लोक अभियोजक सचिन रायकवार के द्वारा लिखित अंतिम तर्क भी प्रस्तुत किये। अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया । 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE