शाजापुर। श्री देवनारायण मंदिर समिति सेवा प्रकल्प के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्यों (गरीब असहाय की मदद, कन्या विवाह आदि) को आप सभी क्षेत्रीय दान दाताओ भामाशाहों के सहयोग से प्रतिवर्ष पूर्ण करती है। उसी क्रम में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्वजातीय कन्याओं का निशुल्क विवाह दिनांक- 04/02/2025 को देव नारायण मंदिर पिंदोनिया पहाड़ परिसर (जिला शाजापुर) पर सम्पन्न होने जा रहा है, जिसमें 19 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। साथ ही श्री मद्भागवत कथा कल दिनांक 29 जनवरी से कथा प्रवक्ता कन्हैया नागर उज्जैन के मुखारविंद से प्रारंभ होगी जो दिनांक 04 फ़रवरी 2025 को विवाह समारोह, महाआरती व विशाल भंडारे के रूप में सुबह 08 बजे से निरंतर चलते हुए शाम 04 बजे तक संपन्न होगी। अतः सातों दिवस उक्त दैवीय कार्यक्रम में सभी धर्म प्रेमी जनता से उपस्थित होकर लाभ उठाने का अनुरोध किया गया है।