सरवानिया महाराज। शहर प्राचीन शिव मंदिर से संचालित संस्था श्री गणेश नवयुवक मंडल (सन् 1990 से संचालित ) के पंचम वर्षीय निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुए।
सर्वानुमति से हुवे निर्वाचन में नवयुवक मंडल का प्रधान रमेश राठौर को तथा उपप्रधान कन्हैयालाल कहार को बनाया गया। इसी प्रकार मण्डल का अध्यक्ष पुनः बालमुकन धनगर को चुना गया। कार्यकारणी में उपाध्यक्ष कृष्णपाल चौहान ,कोषाध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, व्यवस्थापक हरीश राठौर, सहव्यवस्थापक सागरमल पाल, सचिव नवीन वैद्य, सहसचिव दीपक राठौर, मीडिया प्रभारी राजु कहार (टेलर), सहमीडिया प्रभारी मधुसूदन कहार को सर्व सहमति से निर्विरोध चुना गया। उक्त जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी राजू कहार (टेलर) द्वारा दी गई।