BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2025, 11:21 am
BIG NEWS : सर्द हवाओं से लुढ़का रात का तापमान, फरवरी से मौसम में फिर होगा बदलाव, 15 जिलों में बारिश की संभावना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। दो दिन तापमान में बढ़त दर्ज करने के बाद फिर रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी भोपाल सहित कुछ शहरों में शीतलहर का दौर भी देखने को मिला। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर फरवरी से मौसम में बदलाव देखा जाएगा।


मौसम विभाग ने 6 संभागों में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं आज यानी बुधवार को प्रदेश के कई जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। साथ ही बादल और बूंदाबंदी होने के भी आसार है। वहीं 31 जनवरी तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़त देखने को मिल सकती है। जिसके चलते प्रदेश के लोगों को आने वाले कुछ दिन तक कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं 1 फरवरी को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा।


यह है न्यूनतम तापमान वाले शहर
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में शहडोल का कल्याणपुर, जहां की रात सबसे ठंडी रही। यहां 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही नौगांव का छतरपुर, जहां 5 डिग्री तापमान रहा। इधर मंडला में 5.2 डिग्री, शाजापुर में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE