सिंगोली। मंगलवार शाम करीब 5 बजे दो पत्थर व्यवसायियों में रुपयों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया था जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
थाना प्रभारी शिव कुमार यादव ने उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों पर क्रॉस कायमी की है। पुलिस थाना सिंगोली से मिली जानकारी के अनुसार दो पत्थर व्यवसायियों में रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था जिस पर दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।
फरियादी राकेश पिता कन्हैया लाल मेहता निवासी सिंगोली की रिपोर्ट पर हकीम पिता असलम मेवाती एवं एहसान पिता असलम मेवाती के खिलाफ लड़ाई झगड़ा व मारपीट की धाराओं में तथा इसी प्रकार फरियादी असलम मेवाती निवासी सिंगोली की रिपोर्ट पर राकेश पिता कन्हैया लाल मेहता व मुकेश पिता कन्हैया लाल मेहता निवासी सिंगोली के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 3 (5) में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।