रतलाम। लहसुन-प्याज मंडी व्यापारियों ने बुधवार को महू रोड स्थित अनाज मंडी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मानव सेवा समिति के सहयोग से आयोजित शिविर में 111 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मंडी के नए स्थान पर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में 35 से अधिक व्यापारियों ने पहली बार रक्तदान किया।
बता दें कि, पूर्व में लहसुन प्याज मंडी सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में लगती थी। लेकिन, जगह कम पड़ने पर काफी समय से अनाज मंडी में स्थानांतरित करने की मांग की जा रही थी। पिछले माह मंडी अनाज मंडी परिसर में नए स्थान पर स्थानांतरित हो गई। इसी के उपलक्ष्य में लहसुन प्याज मंडी व्यापारियों द्वारा मंडी में पहली बार रक्तदान शिविर लगाया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा- मंडी स्थानांतरण का कार्य मानव सेवा के रूप में रक्तदान से हो रहा है। इसके लिए पूरे मंडी व्यापारी परिवार साधुवाद का पात्र है।
शिविर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विपल्व जैन, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठरी, सनातन सेवा समिति संरक्षक मुन्नालाल शर्मा, रामबाबू शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, भारतीय किसान संघ अध्यक्ष ललित पालीवाल, युवा किसान संघ राजेश पुरोहित उपस्थित रहे।
इनका रहा सहयोग
शिविर को सफल बनाने में लहसुन प्याज मंडी व्यापारी परिवार के नीलेश बाफना, रितेश बाफना, प्रकाश जाधव, रितेश पाटीदार, अमित जैन, प्रदीप शर्मा, पंकज अग्रवाल, गोपाल जैन, सतीश पाटीदार, विकाश पाटीदार आदि व्यापारियों का सहयोग रहा।