मंदसौर। जिले की प्रभारी मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया 30 जनवरी को प्रातः 7ः00 बजे झाबुआ से सीतामऊ मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10ः15 बजे सीतामऊ जिला मंदसौर आगमन एवं पैलेस गार्डन, नटनागर शोध संस्थान, सीतामऊ, में आयोजित सीतामऊ साहित्य महोत्सव में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे सीतामऊ जिला मंदसौर से पेटलावद जिला झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगे।