खनियांधाना। जहां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री गरीब जनता को डिजिटल इंडिया के माध्यम से हर संभव जोड़ने का आव्हान कर रहे है वहीं दूसरी ओर खनियाधाना पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत आने बाले सिनावल कलां पोस्ट ऑफिस में पदस्त पराग जैन इन दिनों अपने पोस्ट ऑफिस ना जाकर अपने खनियांधाना गांधी चौक स्थित निवास पर बेधड़क बैठ कर आधार कार्ड में मोबाईल नंबर अपडेट कर रहा है और लोगो से मन माने रुपये बसूल कर रहा है बेसे आधार कार्ड में मोबाईल नंबर अपडेट करने की बात की जाए तो सरकारी शुल्क 50 रुपये है पर यहां पर नजारा कुछ अलग ही है कि पराग जैन अपने घर पर बैठ कर आधार पर मोबाईल अपडेट करने के यहां किसी से 100 तो किसी से 200 और 500 रुपये तक बसूल किये जा रहे है अब ऐसे में सवाल उठता है?? कि ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी कैसे बचते आ रहे हैं देखना होगा कि इन पर कैसे लगाम कसी जाएगी प्रशासन द्वारा जिनके कारण आम लोगों का बुरा हाल है आखिर आम जनता करे तो करे क्या कई बार तो लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है जब इस संबंध में खनियांधाना पोस्टमास्टर से बात की गई तो उनका कहना है कि आपके द्वारा मामला मेरे संज्ञान में आया है अगर ये ऐसा कर रहे हैं तो गलत है जिसका मेरे द्वारा बरिष्ठ अधिकारी को अवगत करा कर जो भी कार्यवाही निर्धारित की जाएगी बो कार्यवाही कराई जाएगी। वही जब इस संबंध में पोस्टऑफिस के बरिष्ट ऑफिसर पुष्पेंद्र सिंह भास्कर से फोन पर बात हुई तो उनका कहना है कि पराग जैन सिनवाल कला में पदस्थ है ओर उनको सिनावल कला में ही अपनी ड्यूटी करना चाहिये अगर वह अपने घर पर बैठ कर आधार कार्ड में मोबाईल नंबर लिंक करने के मन माने रुपये ले रहा है तो यह गलत है ओर सिनावल कला पोस्ट ऑफिस नही जा रहे है इसकी में सारी जानकारी लेकर आपको कॉल करता हु और सख्त से सख्त कार्यवाही भी करता हु।