जबलपुर। बुधवार को महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में भगदड़ मचने से 20 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए और भगदड़ में बिछड़ गए। इस घटना पर जहां सरकार शोक व्यक्त कर रही है, वहीं विपक्ष ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह वीआईपी की सेवा में लगी रही और इस हादसे की घटना के लिए जिम्मेदार है।
मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, श्यह निश्चित रूप से एक दुखद घटना है और हम मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।श् उन्होंने आगे कहा, श्यह दुखद है कि ऐसे लोग, जो हमेशा चूक का इंतजार करते हैं, जब कोई घटना होती है तो वे राजनीति करने लगते हैं।श्
राकेश सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, श्जब इतनी बड़ी घटना में लाखों लोग स्नान कर रहे थे और सब कुछ सही जा रहा था, तब एक भी बयान नहीं आया। लेकिन जैसे ही एक दुखद घटना हुई, यह लोग राजनीति करने लगे।श्
कुंभ को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला
राकेश सिंह ने कहा कि महाकुंभ हिंदू तीर्थ स्थल है और विपक्ष ने इसे राजनीतिक अवसर बना लिया। उन्होंने कहा, श्यह घटना विपक्ष के लिए ऐसी है जैसे बिल्ली के भाग्य से छीका टूटा, और उन्हें मौका मिल गया।
राहुल गांधी के वीआईपी सुरक्षा पर लगाए गए आरोपों पर राकेश सिंह ने कहा कि श्राहुल गांधी कभी कुंभ नहीं गए। अगर वह एक डुबकी लगाते तो उन्हें हिंदुत्व और दिखावटी हिंदुत्व में फर्क समझ आता। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय जनेऊ पहनने और वोट मांगने वाले लोग कुंभ के वास्तविक महत्व को नहीं समझ सकते।