BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2025, 4:08 pm
BIG REPORT : महाकुंभ जाने उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बॉर्डर में लगा जाम, कुछ पैदल तो कुछ यूपी रोडवेज की बस से जा रहे भक्त, पढे़ खबर 

Share On:-

रीवा। प्रयागराज महाकुंभ मौनी अमावस्या में स्नान करने एमपी के रास्ते लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रवेश कर रही है। जिससे जाम की स्थिति भी बन रही है। चाकघाट, डभौरा, हनुमना और चित्रकूट बार्डर में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए भारी पुलिस बल और आला अफसरों को तैनात किया गया है।


मध्य प्रदेश की सीमा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवेश कर प्रयागराज की ओर जा रहे हैं। प्रयागराज में ट्रैफिक अत्यधिक होने के कारण विभिन्न मुख्य मार्गों में प्रतिबंध लगाकर भीड़ को डाइवर्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में एमपी के चाकघाट बॉर्डर में भी ऐसा दृश्य देखने को मिला है। जहां भीड़ को काबू करने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र से लगभग 50 किलोमीटर दूर बॉर्डर में चार पहिया वाहन सहित अन्य वाहनों के प्रवेश रोक लगा दी गई है। देखते ही देखते चाकघाट हाईवे में हजारों की संख्या में वाहन सड़कों पर खड़े हो गए।


यहां से श्रद्धालुओं को पैदल और यूपी रोडवेज की बस से जाने की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। वहीं बॉर्डर में श्रद्धालु कई कई घंटे तक बसों का इंतजार करते रहे हैं। बॉर्डर पर रैन बसेरा सहित अन्य रुकने के इंतजाम बनाए जा रहे है। प्रशासन का दावा है कि रीवा और सतना की सीमा से 25 प्रतिशत श्रद्धालु सड़क मार्ग से प्रयागराज प्रवेश कर रहे हैं। इससे सड़क में भारी भीड़ जमा हो गई है। डी.आई.जी साकेत प्रकाश पांडे ने बताया कि, श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके इंतजाम किए जा रहे है। श्रद्धालुओं के लिए वाहन, रुकने और स्वास्थ्य सुविधाओं की लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE