BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2025, 4:42 pm
KHABAR : निजी चिकित्सालयों में सामान्य प्रसव न होते हुए ऑपरेशन के माध्यम से करवाये जा रहे प्रसव, उक्त मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने दिए आदेश, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने निजी चिकित्सालयों में सामान्य प्रसव न होते हुए ऑपरेशन के माध्यम से करवाये जा रहे प्रसव की जांच के लिए आदेश जारी किया है। निजी चिकित्सालयों में सामान्य प्रसव न होते हुए अविश्वसनीय रूप से अत्यधिक संख्या में प्रसव ऑपरेशन के माध्यम से करवाये जा रहे है, जिससे आमजन को धन हानि तो हो ही रही है, वरन आपरेशन की व्यर्थ मनमानी प्रक्रिया से प्रसूता के स्वास्थ्य एवं जीवन को कष्ट होकर जनहानि की पूर्ण संभावना बन रही है। ऐसा सम्पूर्ण मंदसौर जिले के निजी अस्पतालों में भी होना संभावित है।


जिला मुख्यालय मंदसौर में स्थित निजी चिकित्सालयों में ऐसे प्रकरणों में हो रही अनियमितताओं की जांच हेतु श्री राकेश शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एन.एच.एम. कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मन्दसौर को नियुक्त किया जाता है। श्री शर्मा तीन दिवस में उपरोक्त जांच कर चिकित्सालयवार जानकारी एवं अनियमितता पाये जाने पर उसके विरूद्ध कार्यवाही के प्रस्ताव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मन्दसौर के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे।


इसके अतिरिक्त संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व अपने उपखण्ड क्षेत्र में स्थित निजी चिकित्सालयों की जांच हेतु अपने स्तर पर समिति गठित कर जांच प्रतिवेदन मय स्पष्ट अभिमत एक सप्ताह में कलेक्टर को प्रस्तुत करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE