चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं महेन्द्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार सुनील कुमार गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा जिला मुख्यालय स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया। सचिव गोयल ने श्री सांवलिया जी सामान्य चिकित्सालय स्थित स्थाई रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरे एवं रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में पाई गई खमियों में सुधार पाया गया। रैन बसेरों में महिला एवं पुरूषों के ठहरने के स्थान पर बैनर लगे हुए थे तथा पेयजल व्यवस्था भी उचित पाई गई जिस पर संतोष व्यक्त किया गया।