मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग ने निजी अस्पतालों में अनावश्यक सीजेरियन ऑपरेशन कराने के मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम राकेश शर्मा को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
टीम को तीन दिन में सभी निजी अस्पतालों की जांच कर रिपोर्ट देनी होगी। प्रत्येक अस्पताल की जानकारी और अनियमितताओं की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर को सौंपी जाएगी।
एक सप्ताह में देनी होगी विस्तृत रिपोर्ट
कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को भी अपने क्षेत्र के निजी अस्पतालों की जांच के लिए समिति बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्हें एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देनी होगी। कार्रवाई मरीजों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ और माताओं के स्वास्थ्य को होने वाले जोखिम को रोकने के लिए की जा रही है।