मंदसौर। प्रदेश स्तरीय बंद के आवाहन पर एवं मंदसौर जिला अशासकीय विद्यालय संगठन के निर्णय अनुसार नवीन मान्यता नियमो के विरोध में दिनांक 30/01/ 2025 को 1 दिन का शाला में अवकाश रहेगा।
दिनांक 30 जनवरी 2025 को म०प्र० अशासकीय विद्यालय संगठन के आह्वान पर मंदसौर जिले के सभी अशासकीय विद्यालय एक दिन बंद रखने हेतु सूचना देने विषयक।
उपरोक्त विषयानुसार निवेदन है कि मान्यता नियमों को शिथिल करने हेतु म.प्र. शासन का ध्यान आर्कर्षित करने के उद्देश्य से म.प्र. के समस्त जिलों सहित मंदसौर जिले में भी सभी अशासकीय विद्यालय विरोध स्वरुप शांतिपूर्ण तरीके से बंद रखे जाने का निर्णय मंदसौर जिला अशासकीय विद्यालय संगठन ने लिया है। अतः आदर सहित सूचनार्थ प्रेषित जिला अध्यक्ष रुपेश पारीक।