BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2025, 6:24 pm
KHABAR : बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, नीमच में 700 कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला बोनस, सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। बिजली कंपनी के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित बिजली कंपनी कार्यालय पर मीटर रीडर और कम्प्यूटर ऑपरेटर समेत कर्मचारियों ने नारेबाजी की। असिस्टेंट इंजीनियर शशांक कक्कड़ को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।


मेंबर्स ऑल सर्विसेज ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (मुंबई) के अधीन काम कर रहे इन कर्मचारियों को अक्टूबर से दिसंबर 2024 तक का त्रैमासिक बोनस नहीं मिला है। श्रम कानून के मुताबिक हर महीने की 7 तारीख तक वेतन के साथ बोनस का भुगतान अनिवार्य है, लेकिन कंपनी नियम का पालन नहीं कर रही।


नीमच में करीब 700 और नीमच ब्लॉक में 250 आउटसोर्सिंग कर्मचारी समस्या से जूझ रहे हैं।कंपनी का यहां स्थानीय कार्यालय तक नहीं है, जहां कर्मचारी शिकायतें दर्ज करा सकें। आउटसोर्सिंग कर्मचारी अनूप सिंह ने बताया कि इस मुद्दे को कई बार अधिकारियों के सामने उठाया गया है, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी लगातार श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE