मनासा। पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिले में जुआ सट्टा एक्ट में अधिक से अधिक कार्रवाई करने तो समस्त अनु विभाग अधिकारी व थाना प्रभारी को निर्देशित किया है। इसी के तहत मनासा थाना प्रभारी शिवकुमार रघुवंशी के नेतृत्व में मनासा थाना पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग स्थान पर कार्रवाई करते हुए पांच सटोरियों के विरुद्ध कार्रवाई कर मामला पंजीकृत किया है। देर शाम 7 बजे पुलिस ने प्रश्न और जारी कर बताया की कार्रवाई के दौरान आयुष पिता संतोष कुमार जैन ,प्रीतेश पिता इंदरमल भंडारी, मुकेश पिता रमेश माली, इंद्रमल पिता कन्हैयालाल जैन सभी निवासी मनासा के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इनके पास से 5720 रुपए नगद राशि व सट्टा अंक की पर्चियां जप्त की है वही मामले में आगे की कार्यवाही जारी हैं।