चीताखेड़ा। आज म. प्र. विद्युत कंपनी कर्मचारी संघ फेडरेशन द्वारा नीमच शाखा का पुनर्गठन कर महामंत्री डी एस चंद्रावत ने क्षेत्रीय सचिव जाहिद हुसैन की सहमति से नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिसमें सुरेश बसेर टेस्टिंग सुपरवाइजर को नीमच वृत का क्षेत्रीय अध्यक्ष,सुरेश वर्मा को नीमच शाखा अध्यक्ष,विनोद राठौड़ को कार्यकारी अध्यक्ष,नरेंद्र भारती को सचिव,सदाकत हुसैन को कोषाध्यक्ष,केसर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,दिनेश बनोधा को उपाध्यक्ष,विनोद कैथवास को उपाध्यक्ष,शमशुल कमर खान को प्रचार सचिव, हरीश पिलोदिया को संगठन सचिव,मोहम्मद शरीफ को कार्यालय सचिव,पवन शर्मा को प्रवक्ता,मेघराज को सह संगठन मंत्री,दुर्गेश यादव को सह सचिव,इकरार हुसैन, भरत विट्ठल,भरत देवड़ा,रामनारायण,धर्मेंद्र चौहान को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता नीमच आशीष आचार्य और कार्यपालन यंत्री ओ पी सेन से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय करवाया गया तथा त्वरित समस्याओं पर चर्चा कर हल करवाने की मांग कि गई।आज कि मीटिंग में मंदसौर वृत के क्षेत्रीय सचिव अरुण राठौर,मंदसौर के कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र राव नवले,कोषाध्यक्ष राजेंद्र चाष्टा, मल्हारगढ़ के अध्यक्ष जावेद हुसैन बाबर, मनासा के अध्यक्ष विजय जैन, जावद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील राजोरा विशेष रूप से उपस्थित थे।