BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2025, 11:00 am
BIG NEWS : एमपी के इस शहर में रची गई थी राष्ट्रपिता की हत्या की साजिश, जानिए किसने नाथूराम गोडसे को दी थी पिस्टल, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है. आज ही के दिन उनकी हत्या की गई थी। महात्मा गांधी की हत्या की साजिश ग्वालियर में रची गई थी।

देश के लिए महात्मा गांधी की शहादत 30 जनवरी 1948 को हुई थी। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे ने ग्वालियर में आकर गांधी जी की हत्या का षड्यंत्र रचा था। उस दौर में ग्वालियर हिंदू महासभा का मजबूत गढ़ था। यही वजह है कि महात्मा गांधी की हत्या की प्लानिग और रिहर्सल के लिए नाथूराम गोडसे ने ग्वालियर को चुना था।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज का दावा है कि नाथूराम गोडसे सहित चार लोगों ने मिलकर महात्मा गांधी की हत्या के लिए प्लानिंग की थी। ग्वालियर में उन्हें सिंधिया राजवंश के एक अफसर से पिस्टल मुहैया कराई गई थी तो वहीं स्वर्णरेखा नदी के किनारे गोडसे ने पिस्टल चलाने की रिहर्सल भी की थी।

दिल्ली में 30 जनवरी 1948 की शाम 5 बजे महात्मा गांधी प्रार्थना सभा के लिए रवाना हुए थे. फौजी की तरह वर्दी पहनकर नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे जनता की भीड़ में शामिल हो गए. महात्मा गांधी प्राथना के लिए जा रहे थे. उसी दौरान नाथूराम गोडसे ने सामने आकर महात्मा गांधी के पैर छुए और उसके बाद पिस्टल से एक के बाद एक तीन फायर कर दिए. गोडसे की पिस्टल से निकली तीनों गोलियां महात्मा गांधी के शरीर में जा धंसी. खून से लथपथ महात्मा गांधी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


वरिष्ठ पत्रकार देवश्री माली का कहना है कि गोडसे ने जिस ग्वालियर में हिंदू महासभा की मिलीभगत से गांधी जी की हत्या की तैयारी की थी. उस जगह आज भी गोडसे की विचारधारा जिंदा है. गांधी की हत्या के वर्षों बाद भी कभी गोडसे की जयंती मनाने तो कभी मंदिर बनाने की कोशिशें होती रही है।


महात्मा गांधी की हत्या के फौरन बाद नाथूराम गोडसे को गिरफ्तार कर लिया गया. महात्मा गांधी की हत्या के बाद कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, जहां नाथूराम गोडसे और उनके साथियों को महात्मा गांधी की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया. आखिर में 15 नवंबर 1949 को नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को अंबाला जेल में ही फांसी पर लटकाया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE