उज्जैन। महाकाल मंदिर के नवागत प्रशासक आईएएस प्रथम कौशिक महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। दो दिन पहले ही शासन ने मंदिर प्रशासक रहे अनुकूल जैन की जगह गुना जिला पंचायत सीओ प्रथम कौशिक को एडीएम और मंदिर प्रशासक बनाने के आदेश दिए थे।
प्रथम कौशिक गुरुवार को तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए, भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर आरती के पश्चात मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल व सुरक्षा अधिकारी हेमलता पाटीदार द्वारा प्रथम कौशिक का स्वागत व सम्मान किया गया।