नीमच। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के निरीक्षक डीजी सत्यनारायण त्रिपाठी 20 वर्ष 08 माह 11 दिन की सेवा पूर्ण कर 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। 01 फरवरी को चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित गंगरार के महर्षि गौतम आश्रम में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित होगा। सुबह 11 बजे स्वागत समारोह, और रात 08 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। आपकों बता दें कि निरीक्षक जीडी सत्यनारायण त्रिपाठी ने अपने सेवाकाल में देशभर के कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दी।
कब, कहां तैनात रहे निरीक्षक जीडी सत्यनारायण त्रिपाठी-
आपकों बता दें कि निरीक्षक जीडी सत्यनारायण त्रिपाठी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में 21 मई 2004 से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी 21 मई 2004 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही/जीडी के पद पर भर्ती हुई थी। इसके पश्चात लगभग 01 वर्ष आधारभूत प्रशिक्षण शिवपुरी (मप्र) में प्राप्त किया। उसके पश्चात् निम्न संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों में तैनाती रही। सितम्बर 2005 से जून 2008 तक, जून 2008 से फरवरी 2013 तक पहलगाम, जम्मू-कश्मीर न्यू बोंगाईगांव, आसाम वर्ष 2012 में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में उप-निरीक्षक/जीडी पद की सीमित विभागीय चयन परीक्षा में सिपाही/जीडी के पद से उप-निरीक्षक/जीडी के पद पर चयन हुआ। उसके पश्चात् निम्न स्थानों पर तैनाती रही। फरवरी 2013 से अक्टूबर 2019 तक लगभग 06 वर्ष 08 माह सोपोर, बारामुल्ला, जम्मू-कश्मीर अक्टूबर 2019 से जनवरी 2022 तक समूह केन्द्र, केरिपुबल नीमच नवम्बर 2021 में विभागीय उप-निरीक्षक/जीडी के पद की वरीयता के अनुसार उप-निरीक्षक/जीडी के पद से निरीक्षक/जीडी के पद पर पदोन्नति हुई उसके पश्चात् निम्न तैनाती रही। जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2025 तक प्रथम बटालियन केरिपुबल नीमच रहा। जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2025 तक प्रथम बटालियन, केरिपुबल नीमच सेवा में तैनाती के दौरान उक्त संवेदनशील/अतिसंवेदनशील आतंकवाद/ उग्रवादग्रस्त स्थानों में तैनाती के अलावा आम चुनाव-2014 जम्मू-कश्मीर, विधानसभा चुनाव-2022 पंजाब, वर्ष 2016 में आतंकी बुरहान वानी के एनकांउटर में मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी, विधानसभा चुनाव-2023 मप्र, आम चुनाव-2024 बालाघाट, कटनी, अशोकनगर, खरगोन, पश्चिम बंगाल। श्री अमरनाथ जी यात्रा-2024 जम्मू-कश्मीर, विधानसभा चुनाव-2024 जम्मू-कश्मीर, विधानसभा चुनाव-2024 गढ़चिरौली महाराष्ट्र आदि ड्यूटियों का कुशल नेतृत्व एवं सफलता पूर्वक निष्पादन किया।
उक्त ड्यूटियों के सफलतापूर्वक निष्पादन व कुशल नेतृत्व के लिये केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल महानिदेशक स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र-2014 एवं 2024 (आम चुनाव-2014 जम्मू-कश्मीर व आम चुनाव-2024 मप्र व पश्चिम बंगाल) एवं विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर प्रशस्ति-पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।