जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के मजदूर ने गोवा में 5 लोगों को नई जिंदगी दी है। दरअसल, गोवा में मजदूर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोट के कारण उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया. इसके बाद पत्नी ने अंगदान की सहमति दी।
गोवा सरकार ने 2 एयरपोर्ट्स पर 3 ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 3 राज्यों में ऑर्गन भेजे गए. उनके हार्ट को मुंबई, फेफड़ों को गुजरात और लिवर को दिल्ली भेजे गए हैं। अंगदान के लिए गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने पत्नी का सम्मानित किया है। जबकि निजी ट्रस्ट ने लिए बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है।
गोविंद के शव को गोवा सरकार ने हवाई जहाज के जरिए भोपाल भेजा। इसके बाद शव को भोपाल से देर रात जबलपुर के लिए रवाना किया गया। गोविंद गोवा के बिचोलिम में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।