BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2025, 12:27 pm
BIG NEWS : सड़क हादसे में तीन मौत, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फिर बाइक सवार को घसीटते सड़क से नीचे उतरा, एक गंभीर, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां ट्रक ने कार और बाइक को जोरदार टक्कर मारी। घटना में मोटरसायकल सवार दो युवकों एवं कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना बीती रात 12 बजे की सिवनी मालवा के धर्मकुंडी सड़क की है। जहां सिवनी मालवा पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।


मामला सिवनीमालवा तहसील के नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर ग्राम धरमकुण्डी के पास का है। जहां बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारते हुए बाइक सवार को घसीटते हुए सड़क से नीचे उतर गया। जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार 2 लोगों की जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। तो एक का उपचार जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही सिवनीमालवा एसडीओपी सहित थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद ट्रक में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस उनकी तलाशी कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE