BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2025, 2:32 pm
KHABAR : उज्जैन में स्कूल संचालको की हड़ताल का असर, अधिकांश स्कूल बंद रहे, संगठन ने डीपीसी को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, मध्य प्रदेश संचालक मंच, अशासकीय शाला संगठन, मध्य प्रदेश स्कूल वेलफेयर मंच प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने गुरुवार को एक दिवसीय स्कूल बंद का आह्वान किया था। जिसके बाद उज्जैन शहर के एमपी बोर्ड संबंधित 90 प्रतिशत स्कूल बंद रहे। इधर अशासकीय स्कूल संगठन ने टावर चौराहे पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।


अशासकीय शाला संगठन के संभागीय अध्यक्ष एसएन शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की नई मान्यता नीति उन छोटे-छोटे निजी स्कूलों के अस्तित्व को संकट में डाल रही है, जो सीमित संसाधनों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास करते हैं। यदि यह नीति लागू होती है, तो बहुत से छोटे स्कूल बंद होने की कगार पर आ जाएंगे। एमपी बोर्ड से संचालित होने वाले स्कूलों पर रजिस्टर्ड किरायानामा सहित मान्यता हेतु 40000 की सुरक्षा निधि की राशि ली जाने का आदेश आया है जो अस्वीकार्य है। उज्जैन में 80 प्रतिशत स्कूल किराए की जगह पर संचालित हो रहे है।


संगठन में शामिल 50 से अधिक स्कूल संचालकों अपने अपने स्कूल को बंद कर टावर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए संचालक दशहरा मैदान स्थित राज्य शिक्षा केंद्र के कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने डीपीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर सभी आदेश को निरस्त करने की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE