आगर मालवा। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गुरुवार को वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ने छात्रावास की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को देखते हुए नया ट्यूबवेल लगवाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने छात्राओं के निशुल्क विवाह में भी सहयोग का वादा किया।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि
बेटियां दोनों कुलों का गौरव होती हैं और उनकी शिक्षा में हर संभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद नगरपालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल ने भी छात्रावास की बेटियों को पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छात्रावास नगर पालिका क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां की किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विदाई ले रही छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।