BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2025, 3:07 pm
KHABAR : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रव्यापी श्रद्धांजलि, सभी सरकारी कार्यालयों में 11 बजे रखा गया 2 मिनट का मौन, बापू के विचारों को किया याद, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय, नगर निगम सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में हूटर बजते ही सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपना कार्य रोककर मौन धारण किया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों ने सत्य, अहिंसा और शांति के पुजारी महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में लोगों ने राष्ट्रपिता की शहादत को नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।


गांधीजी के जीवन मूल्यों और सिद्धांतों को याद करते हुए कार्यालयों में उपस्थित लोगों ने उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन राष्ट्रपिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE