जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने नर्मदा किनारे अवैध शराब बिक्री और अवैध गतिविधियों पर नाराजगी जताई है. उन्होंने पुलिस-प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है. मंत्री ने एसपी से कहा कि नर्मदा किनारे अवैध शराब बिक्री बंद किया जाएं।
दरअसल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह गुरुवार को नर्मदा जयंती महोत्सव की तैयारियां का जायजा लेने गौरीघाट पहुंचे. जहां स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने अवैध शराब बिक्री की शिकायत की. इसके बाद मंत्री ने बैठक में ही एसपी संपत उपाध्याय को दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे पता है शराब कहां-कहां बिक रही है।
राकेश सिंह ने कहा कि या तो शराब बिक्री पर रोक लगाएं या पुलिस वालों को हटाएं. सबको और पुलिस को सब पता है। अगर पुलिस अवैध शराब बंद नहीं कर पा रही तो उन्हें नहीं रखना है. अगर घाट पर शराबखोरी होगी तो और कहीं क्या नहीं होता होगा।