नीमच। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने आज वार्ड क्रमांक 28 और 29 में नवनिर्मित हो रही सडक का कार्य प्रगति को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने रोड निर्माण को लेकर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों से जानकारी ली। गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार को जरूरी निर्देश भी दिए। बताते चलें कि गोमाबाई से जैन मंदिर तक करीब 20 लाख रुपए की लागत से 575 मीटर लंबे और पौने आठ मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। वही एलआईसी से अंग्रेजों के कब्रिस्तान तक 9 लाख रुपए की लागत से 250 मीटर लंबी और साढ़े सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान वार्ड के रहवासियों ने सड़क निर्माण को लेकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान सभापति धर्मेश पुरोहित, पार्षद योगेश कविश्वर और नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।