मंदसौर। मध्य प्रदेश में निजी स्कूल संचालकों ने मान्यता नवीनीकरण के नियमों के विरोध में गुरुवार को एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल की। मंदसौर जिले में इस हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला, जहां कुछ स्कूल बंद रहे तो कुछ खुले रहे।
निजी स्कूल संचालक रुपेश पारिख के अनुसार, सरकार की ओर से निजी स्कूलों को बंद करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से वे ज्ञापन और प्रतिवेदन के माध्यम से अपनी मांगें रख रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।