BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2025, 10:33 am
NEWS : चितौड़ अरबन बैंक को मिला सर्वश्रेष्ठ नागरिक सहकारी बैंक सम्मान वर्ष 2023-24 में 125 से 150 करोड़ की जमाओं वाली बैंक श्रेणी में मिला प्रथम स्थान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड़ को वर्ष 2023-24 में 125 से 150 करोड़ की जमाओं वाली बैंक श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नागरिक सहकारी बैंक का प्रथम पुरूस्कार बैंको ब्लू रिबन सम्मान 2024 महाराष्ट्र के एंम्बीवेली लोनावला महाराष्ट्र में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जिसे बैंक निदेशक एवं प्रबंधन मण्डल अध्यक्ष सीए दिनेश शीशोदिया एवं पूर्व निदेशक एड़वोकेट सुनीता शीशोदिया ने प्राप्त किया। 


मुख्य कार्यकारी अधिकारी वन्दना वजीरानी के अनुसार 27 से 29 जनवरी 2025 तक ऐम्बीवली लोनावाला महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सहकारी सम्मेलन में कई तकनिकी विशेषज्ञो ने सहकारी बैंको के समक्ष तकनीकी एवं साईबर सुरक्षा की चुनोतियो पर व्यापक विमर्श किया जिसमें देशभर से 400 से अधिक प्रतिनिधियो की मोजूदगी में रिर्जब बैंक सेवानिवृत मुख्य महाप्रबंधक भार्गेष्वर बनर्जी द्वारा चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक को सम्मान स्वरूप ट्राफी प्रदान की गई।
सम्मान के इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष डा. आई.एम. सेठिया ने इसे महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि बैंक द्वारा प्रतिस्पर्द्धा के इस दौर में ग्राहको एवं सदस्यो के जीते विश्वास का ही परिणाम यह सम्मान है। वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर यह बैंक को यह दूसरा सम्मान प्राप्त हुआ है जो राजस्थान के चितौड़गढ़ सहित प्रदेश के सहकारी बैंकिंग के लिए गोरवान्वित करने वाला क्षण हैं। सम्मान के लिए बैंक उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, पूर्व चेयरपर्सन विमला सेठिया, निदेशक रणजीत सिंह नाहर, वृद्धिचन्द कोठारी, राधेष्याम आमेरिया, कल्याणी दीक्षित, हरिश आहूजा, बालकिशन धूत, बाबरमल मीणा, सीए दीप्ती सेठिया, राजेश काबरा, हेमन्त शर्मा, सीए नितेष सेठिया ने हर्ष व्यक्त किया है।


बैंक व एनसीएम सीटी ने मनाया गणतंत्र दिवस 
चितौड़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक एवं न्यू क्लॉथ मार्केट समिति के सयुक्त तत्वावधान में केषव माधव सभागार भवन पर चेयरमेन डा. आई.एम. सेठिया ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया एवं अपने संदेष में कहा कि बैंक के 25वे वर्ष व एनसीएम सीटी समिति के 50वें वर्ष में प्रवेष पर चितौड़गढ़ शहरी क्षेत्र के जन-जन में सहकारिता की भावना के प्रसार हेतु अर्न्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में ठोस प्रयास किये जायेगे। इस अवसर पर समिति मंत्री सोहन लाल तनवानी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाष खटोड़, कोषाध्यक्ष सुरेष डांगी, निर्वतमान बैंक चेयरपर्सन विमला सेठिया सहित बैंक व समिति के निदेषकगण व सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन महाप्रबंधक दिनेष खण्डेलवाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE