चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सीए ब्रांच प्रबंध समिति सदस्य के लिए संपन्न चुनावो में अर्बन बैंक चेयरमैन व सीए ब्रांच के पूर्व चेयरमैन डा (सीए)आई एम सेठिया की बेटी सीए दिप्ती सेठिया डाड को भी निर्वाचित घोषित किया गया।
वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट डा सेठिया ने प्रारंभिक दौर में सीए ब्रांच को केंद्रीय सीए संस्थान से मान्यता प्रदान कराने के लिए वरिष्ठ सीए आई के न्याति,गोपाल मूंदड़ा और अशोक सोमानी आदि के साथ मिलकर न्यूनतम 100 सदस्यो को जोड़ने के लिए भी खूब प्रयास किए और आज ब्रांच से लगभग 500 सदस्य सहित सैकड़ों सीए विद्यार्थी जुड़े हुए हे।
डा सेठिया के साथ ही दामाद बाल किशन डाड भी सीए ब्रांच चेयरमैन रह चुके है और वर्तमान में लघु भ्राता नितेश सेठिया ब्रांच चेयरमैन है। अब बेटी सीए दिप्ती सेठिया प्रबंध समिति सदस्य के लिए चुनी गई हे। अर्बन बैंक की निदेशक दिप्ती सेठिया को हाल ही हैदराबाद में जेसीआई इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर पर जोन की प्रथम बेस्ट एक्टिव लड़ी ऑफ जेसीआई के नाते सम्मानित किया गया था।
घोषित परिणामों में पीयूष अग्रवाल, गौरव जागेटिया, नीतेश शर्मा, प्रकाश मुरोठिया,नितिन काबरा के साथ दिप्ती सेठिया भी विजयी रही। अब ये प्रबंध समिति नए अध्यक्ष व पदाधिकारियों के चुनाव कराएगी।