चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं महेन्द्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कश्मौर चित्तौड़गढ़ में “शहीद दिवस” के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव ने बच्चों को शहीद दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि यह दिवस राष्ट्रीय स्तर पर महात्मा गांधी एवं देशभक्तों द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदान की याद में मनाया जाता है। उन्होंने छात्रों को कानून का महत्व बताते हुए इसका पालन करने एवं एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा छात्रों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यथा बाल मैत्रीपूर्ण एवं बाल संरक्षण सेवा योजना, बाल अधिकारों आदि के बारे में भी विधिक जानकारी दी। इस दौरान पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत, प्रो-बोनो अधिवक्ता संदीप सेठिया, अधिवक्ता शांता चौधरी, अधिवक्ता चौतन्य जैन,उप प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कश्मौर गंभीर सिंह राव एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।