BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2025, 10:57 am
KHABAR : उप मुख्यमंत्री देवडा ने 3 करोड़ की लागत से निर्मित पिपलिया मंडी सर्किट हाउस का किया लोकार्पण, बोले- निक्षय मित्र बने और टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान कर पुण्य का काम करें, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पिपलिया मंडी में 3 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए की लागत से निर्मित नवीन विश्रामगृह एवं दो नग आई टाइप आवास गृह का लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे भारत में टीबी मुक्त भारत अभियान चल रहा है। इसके लिए सभी निक्षय मित्र बने। टीबी मरीजों को गोद ले और मरीजों को फूड बास्फेट प्रदान कर पुण्स का काम करें। इस कार्य में हम सभी को सहयोग करना है। लोकार्पण अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा दुर्गा विजय पाटीदार राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्षा इंदिरा, उपाध्यक्ष भरत सिंह, मल्हारगढ़ जनपद अध्यक्षा पुष्पा पाटीदार सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, विकासखंड स्त्रीय अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री देवडा ने कहा कि देश की जनता की ताकत को आधार बनाकर देश को विश्व गुरु के स्थान पर लाने का संकल्प सरकार ने लिया है। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि2047 में देश विश्व की सबसे बड़ी ताकत होगी। 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होंगे। इसके लिए सरकार ने आगामी 25 साल का रोड मैप बनाया। 25 साल बाद देश कैसा होगा यह सरकार ने संकल्प लिया। आर्थिक रूप से देश संपन्न होगा। विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति होगी। मंदसौर में औद्योगिक निवेश हो इस पर लगातार कोशिश की जा रही है। छुट्टी हुई सड़कों को बजट में लिया जा रहा है। कोई भी परिवार बिना मकान के नहीं रहेगा। सभी को समान अधिकार प्रदान किया जा रहे हैं। सरकार युवा गरीब, किसान, महिलाओं पर विशेष तौर पर काम कर रही हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। जिससे आसानी से गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। पूरे देश में एक जैसी व्यवस्था हो, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो, इस पर सरकार ने काम किया है। आयुष्मान कार्ड ने गरीबों को जिंदगी प्रदान की है। उनके जीवन को बचाया है। मल्हारगढ़ सुक्ष्म सिंचाई परियोजना पर काम चल रहा है। इससे एक-एक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। अब किसान एक साल में तीन फसल की पैदावार कर सकेगा। जिससे किसानों के पास पैसा आएगा पैसा बाजार में जाएगा उससे देश समृद्ध होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE