मनासा। देवरी खवासा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार दोपहर 1 बजे पुरस्कार वितरण व कक्षा 12वीं के छात्र छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पूरे साल भर की गतिविधियों और प्रतियोगिता में जिन स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया उनको पुरस्कार वितरण किए गए ।वही कक्षा 12वीं के छात्र छात्रों का विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया। परीक्षा में सबसे अधिक अंक लाने बच्चों को प्रशंसा पत्र वितरण किए गए। इस दौरान स्कूली प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा व स्टॉप मौजूद रहा।