भोपाल। केंद्र सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और अन्य लोकसेवकों से पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवॉर्ड तीन कैटेगरी में दिए जाएंगे और कुल 16 अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी रखी गई है।
कलेक्टर और अन्य अधिकारी इस अवॉर्ड के लिए अपने नवाचार के साथ-साथ केंद्र सरकार की 11 अलग-अलग योजनाओं में किए गए बेस्ट परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी देंगे।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पांच बेस्ट परफॉर्मिंग जिलों को चुना जाएगा। इसके लिए 1 अप्रैल 2022 से 31 दिसम्बर 2024 तक के कार्यों को स्वीकार किया जाएगा।
डिपार्टमेंट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स एंड ग्रीवेंस की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि अवॉर्ड के चयन में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण माना जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में करप्शन कंट्रोल, क्वालिटी मेंटेनेंस, गवर्नेंस और अन्य संबंधित मापदंडों को परखा जाएगा।
इस अवॉर्ड के अंतर्गत ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और 20 लाख रुपए का इंसेंटिव दिया जाएगा, जो जिलों और संगठनों को प्रोजेक्ट्स और प्रोग्राम्स को और सफल बनाने के लिए मिलेगा।