BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2025, 3:23 pm
KHABAR : बिजली उपभोक्ताओं पर 132 करोड़ का बकाया, वसूली करने में विभाग का छूट रहा पसीना, कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू, पढे़ खबर 

Share On:-

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 1 लाख 75 हजार विद्युत उपभोक्ताओं पर तकरीबन 132 करोड़ की राशि बकाया है। जिसको वसूलने में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पसीने छूट रहे हैं। हालांकि विभाग के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में तकरीबन 10 से अधिक टीम प्रतिदिन विद्युत शुल्क वसूली के लिए लगाई गई है। इनके द्वारा प्रतिदिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र मिलकर 500 से अधिक कनेक्शन के काटने की भी कार्रवाई की जा रही।


जानकारी के अनुसार जिले के 2 लाख 36 हजार उपभोक्ताओं में से 50 से 60 हजार उपभोक्ता ही महीने में अपनी विद्युत शुल्क जमा कर रहे हैं। इसके अलावा बचे हुए उपभोक्ता विद्युत शुल्क जमा न करने के कारण यह राशि लगातार बढ़ती ही जा रही है । ग्रामीण क्षेत्रों में 104 करोड़ तो वहीं शहरी क्षेत्र में तकरीबन 27 करोड़ से अधिक की राशि बकाया है। अधीक्षण अभियंता ने लोगों से अपील की है कि विद्युत आपूर्ति बाधा से बचने के लिए तय समय पर शुल्क जमा करें।


अधीक्षण अभियंता आरपी मिश्रा ने बताया कि जिले में तकरीबन 80 ऐसे व्यक्ति हैं, जिन पर एक लाख या उससे अधिक की राशि बकाया है। इन्हें लगातार नोटिस देकर विद्युत आपूर्ति बाधा से बचने के लिए कहा जा रहा है।  लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। इस स्थिति में कहीं न कहीं राजनीति भी आड़े हाथ आ रही है। इसके अलावा चार करोड़ से अधिक की राशि शासकीय विभागों पर भी बकाया है। जहां शासकीय विभागों के द्वारा मार्च महीने के अंत तक बकाया राशि जमा किए जाने की बात कही जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE