BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2025, 3:42 pm
KHABAR : नए कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अवैध वसूली और अधिक रेफरल करने वाले डॉक्टरों को चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। नए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों से अवैध वसूली की मिली शिकायतों पर कलेक्टर ने करीब 30 मिनट तक अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया। कलेक्टर ने मेटरनिटी वार्ड में मरीजों से बातचीत की और उनसे अस्पताल की सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पता लगाने की कोशिश की कि क्या कोई कर्मचारी मरीजों से अनावश्यक पैसे तो नहीं वसूल रहा है।


टीकाकरण केंद्र में भीड़ प्रबंधन की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने टोकन सिस्टम लागू करने का आदेश दिया। आग से सुरक्षा के लिए उन्होंने फायर सिस्टम की जांच की और स्टाफ से आपातकालीन स्थिति में इसके इस्तेमाल की जानकारी ली।


ज्यादा रेफरल करने वाले डॉक्टरों का मांगा रिकॉर्ड
निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर मुद्दा प्रसूति मामलों में अधिक रेफरल का सामने आया। कलेक्टर ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ज्यादा रेफरल करने वाले डॉक्टरों का रिकॉर्ड मांगा और इस प्रथा को तुरंत रोकने के निर्देश दिए।


अस्पताल प्रशासन को दी चेतावनी
कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी कि मरीजों की सेवा सर्वाेपरि है और किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE