खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम भिलगांव ग्राम पंचायत को कचरा गाड़ी की मिली सौगात जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया स्वच्छता अभियान के तहत गांव में साफ सफाई एवं कचरा की गाड़ी की व्यवस्था की गई। पूजा अर्चना कर कचरा गाड़ी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर एवं सरपंच श्रीमती लताबाई जयसिंह मंडलोई द्वारा किया फिता काटकर किया गया जहां पर समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बंटी तंवर, सरपंच प्रतिनिधि जयसिंह मंडलोई, उप सरपंच कमलेश माथुर, देवी सिंह मंडलोई, अनिल पाटीदार, शारदा मंडलोई, सचिव राजेश जोशी, रोजगार सहायक उज्जवल भूरिया, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे कचरा गाड़ी का संचालन ग्राम भीलगांव एवं अरिहंत नगर में किया जाएगा।