भोपाल। रविंद्र भवन में गुरुवार को लोकरंग उत्सव के अंतिम दिन वृंदावन के मशहूर माधवास रॉक बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस खास मौके पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में श्पीर पराई जाणे रेश् भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बड़ी संख्या में भोपाल के नागरिकों ने इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया और महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर स्वराज संस्थान के उपसंचालक संतोष कुमार वर्मा और संस्कृति विभाग के सचिव शिव शेखर शुक्ला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्भारत की आत्मनिर्भरता और गांधी जी के विचारश् नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक के माध्यम से गांधीजी के विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बनाने की कोशिश की गई है।
उपमुख्यमंत्री बोले- देश को आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए एकजुट होकर काम करें
इस विशेष आयोजन में हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित हरिचंदन सिंह भट्टी और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता विभूति नारायण सिंह भी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान थे। उन्होंने कहा, ष्गांधीजी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। उनकी पुण्यतिथि पर हमें उनके विचारों को समझने और अपनाने की आवश्यकता है, जिससे देश को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।
उपमुख्यमंत्री ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लक्ष्य पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 100वें वर्ष तक इस सपने को पूरा करने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ें और गांधीजी के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं।