भगवानपुरा। शासकीय महाविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकडोल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य कक्षा बारहवीं के सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करना है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रकाश सोलंकी ने बताया कि शिक्षा हर विद्यार्थी का अधिकार है, और यह उनके उज्जवल भविष्य की कुंजी भी है। महाविद्यालय में प्रवेश लेकर विद्यार्थी न केवल अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं, बल्कि समाज की प्रगति में भी योगदान दे सकते हैं। महाविद्यालय स्तर पर गठित समिति सदस्यों ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति योजनाओं और अन्य लाभकारी सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के सवालों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रो सोहन गुर्जर द्वारा दी गई।